कर्नाटक भाजपा कोर कमेटी की बैठक शनिवार को

Samachar Jagat | Friday, 13 May 2022 03:01:07 PM
Karnataka BJP Core Committee meeting on Saturday

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक कल यहां होगी जिसमें प्रमुख मसलों पर चर्चा की जाएगी। 


श्री बोम्मई ने शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटिल से इस बारे में बात हुई है। उन्होंने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण संबंधी मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। उन्होंने कहा कि जोनल पंचायत और तालुक पंचायतों को कानूनी तथा संवैधानिक रूप से ओबीसी आरक्षण करना है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.