- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की कुल संपत्ति उनकी पत्नी से भी कम है। इस बात का खुलासा अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामा किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में खुद की कुल 1.73 करोड़ की संपत्ति बताई है।
उन्होंने इसमें खुलासा किया की उनके पास 50 हजार रुपए नकद और 2.96 लाख रुपए सेविंग अकाउंट में हैं। उनके नाम ने कोई कार नहीं है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास कुल 2.5 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास एक बलेनो कार है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 1 करोड़ रुपए की चल और 1.5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पास कुल 320 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी वैल्यू एफिडेविट में 25 लाख रुपए बताई बताई गई है।
सुनीता केजरीवाल के पास गुरुग्राम में एक घर और एक फाइव-सीटर कार भी है। दोनों पति-पत्नी की कुल संपत्ति 4.23 करोड़ रुपए है। दिल्ली के पूर्व सीएम की संपत्ति में साल-दर-साल धीरे-धीरे इजाफा हुआ है। साल 2020 3.4 करोड़ 2015 में उनके पास कुल 2.1 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।
प्रवेश वर्मा के है इतनी संपत्ति
दूसरी बार भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के पास फॉर्च्यूनर, इनोवा और एक्सयूवी-700 हैं। प्रवेश वर्मा के पास कुल 91 करोड़ की संपत्ति हैं। भाजपा नेता के पास घरों के साथ ही गोदाम और कृषि योग्य भूमि भी शामिल हैं। उनके नाम 8.25 लाख के आभूषण भी हैं। हालांक उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 62 करोड़ रुपए की देनदारी भी दिखाई है।
PC: business-standard