Kickmal Nath : कांग्रेस के जनहित कार्यों से घबरा कर भाजपा ने बीच में गिरा दी सरकार

Samachar Jagat | Friday, 08 Jul 2022 01:27:47 PM
Kickmal Nath : Frightened by Congress's public interest, BJP toppled the government in the middle

भोपाल |  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने 15 महीने के कार्यकाल के दौरान जनहित के अनेक कार्य करने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान पर झूठी घोषणाएं करने का आरोप लगाया है। श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि उनकी 15 माह की सरकार के जन हितेषी कार्यों और योजनाओं से घबरा कर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी सरकार बीच में गिरा दी। उन्होंने कहा कि अब भाजपा झूठ परोस रही है कि कांग्रेस सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किये।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 15 माह के कार्य भाजपा की 15 वर्ष की सरकार पर भारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर भाजपा सरकार ने 15 वर्ष में जनहित के कार्य किये होते तो श्री चौहान को आज झूठी घोषणाओं से गुमराह करने वाले झूठे सपने दिखाना नहीं पड़ते। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.