Kottayam : केरल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एम पी गोविदन नायर का निधन

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Apr 2022 02:16:13 PM
Kottayam : Former Kerala Health Minister M P Govindan Nair passes away

कोट्टायम (केरल) : केरल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एम पी गोविदन नायर का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते नायर ने अपने आवास पर आज सुबह अंतिम श्वांस ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एम पी गोविदन नायर 1962 से लेकर 1964 तक राज्य में कांग्रेस  शासन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री थे। सक्रिय राजनीतिक जीवन से सेवानिवृत्त होने से पहले, वह संसद सदस्य और त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के अध्यक्ष थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.