Lakhimpur Kheri violence : किसानों को कुचलने वाली घटना का विरोध जताने पंजाब कांग्रेस के मोहाली से लखीमपुर खीरी तक मार्च की शुरुआत, नवजोत सिंह सिद्धू बोले - केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा

Samachar Jagat | Thursday, 07 Oct 2021 01:55:43 PM
Lakhimpur Kheri violence : Punjab Congress marches from Mohali to Lakhimpur Kheri to protest against the farmers' crushing incident, Navjot Singh Sidhu said - If the Union Minister of State for Home's son is not arrested, I will sit on hunger strike tomorrow

इंटरनेट डेस्क। लखीमपुर खीरी घटना के विरोध में प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। आज गुरुवार को पंजाब कांग्रेस की ओर से मोहाली से लखीमपुर खीरी तक मार्च निकाला गया है। मोहाली से बड़ी संख्या में पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं सहित कई कार्यकर्ता गाड़ियों से हिंसा की घटना तक मार्च करेंगे। मोहाली से पंजाब कांग्रेस का काफिला लखीमपुर खीरी के लिए निकल चुका है। पंजाब कांग्रेस के काफिले के साथ पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई बड़े नेता शामिल हैं। 

 

Mohali | Punjab Congress President Navjot Singh Sidhu leads Punjab Congress to march to Lakhimpur in Uttar Pradesh today

If arrests are not made or he (MoS Teni's son) doesn't join the investigation by tomorrow, then I will sit on hunger strike, he says. pic.twitter.com/OqefJ82agL

— ANI (@ANI) October 7, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से हाल ही में इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू भी पंजाब कांग्रेस के काफिले के साथ लखीमपुर खीरी के लिए निकल चुके हैं। वहीं मीडिया से बातचीत में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर कल तक केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्होंने जांच ज्वाइन नहीं किया तो मैं कल भूख हड़ताल पर बैठूंगा। 

गौरतलब है कि इस तीन अक्टूबर से लगातार पंंजाब कांग्रेस की ओर से लखीमपुर खीरी घटना को लेकर उबाल नजर आ रहा है। पंजाब कांग्रेस लगातार इस घटना का विरोध कर रही है। नवजोत सिंह सिद्धू भी इस घटना के बाद लगातार मुखर दिखाई दे रहे हैं। 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.