भाजपा के दिवंगत नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री मनोहर पर्रिकर को मरणोपरांत पद्म भूषण... बेटे उत्पल पर्रिकर को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, सुषमा स्वराज को भी मरणोपरांत पद्म भूषण

Samachar Jagat | Monday, 08 Nov 2021 05:46:17 PM
Late BJP leader and former Union Finance Minister Manohar Parrikar was posthumously awarded Padma Bhushan.

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति भवन में आज सोमवार को पद्म पुरस्कार 2021 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर देश के पूर्व वित्त मंत्री दिवगंत नेता अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनके पुत्र उत्पल पर्रिकर ने ये अवॉर्ड हासिल किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता रहीं और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज को भी मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया। 

इसके अलावा आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में भव्य समारोह आयोजित पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक कार्य के लिए कर्नाटक के नारंगी विक्रेता हरेकला हजब्बा नंगे पांव और साधारण कपड़ों में जब राष्ट्रपति भवन सम्मान लेने पहुंचे तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। हरेकल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 

गौरतलब है कि हर वर्ष शिक्षा, तकनीक, विज्ञान, गणित,समाज सेवा, खेल, व्यापार व अन्य क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर पद्म भूषण पुरस्कार दिया जाता है। इसकी तीन केटेगरी हैं पहला पद्म भूषण, फिर दूसरा पद्म विभूषण और तीसरा पद्म श्री अवॉर्ड। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.