Lok Sabha Elections 2024: नीतीश के बयान पर कांग्रेस का जवाब, हमने कभी BJP के साथ समझौता नहीं किया

Samachar Jagat | Monday, 20 Feb 2023 09:00:54 AM
Lok Sabha Elections 2024: Congress's reply on Nitish's statement, we never compromised with BJP

इंटरनेट डेस्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद कांग्रेस की और से भी बयान आया है। एक दिन पूर्व नीतीश कुमार ने कहा था की अगर कांग्रेस तैयार हो जाए तो सभी विपक्षी मिलकर भाजपा को 100 सीट पर रोक सकते है। इसके बाद कांग्रेस ने भी इस पर अपनी और से बयान जारी किया है। 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विपक्ष की एकता जरूरी है। इस एकता के लिए ही कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। हम अपनी भूमिका अच्छी तरह से जानते हैं। जयराम रमेश ने इस दौरान यह भी कहा की कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने कभी भाजपा के साथ समझौता नहीं किया।

उनका कहने का मतलब था की नीतीश कुमार जब मन होता है भाजपा को छोड़ देते है और जब मन होता है उसके साथ हो लेते है। विपक्षी एकता के सवाल पर जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सभी पार्टियों को न्योता दिया गया था। जिसके बाद परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने आगे कहा कि मजबूत कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता संभव नहीं है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.