Parliament के मानसूत्र सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Samachar Jagat | Saturday, 16 Jul 2022 10:01:27 AM
Lok Sabha Speaker Om Birla to hold an all-party meeting before the Mansutra session of Parliament

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसद का मानसून सत्र शुरू होने से दो दिन पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक करेंगे।
यह बैठक शाम को संसद में होगी, जिसमें सदन में कई राजनीतिक दलों के नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि सत्र के दौरान किन मुद्दों को उठाया जाएगा और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा के लिए कितना समय दिया जाएगा। बैठक के दौरान असंसदीय शब्दों की हाल में जारी सूची जैसे मामलों पर भी चर्चा हो सकती है। लोकसभा अध्यक्ष हर संसद सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक करते हैं। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.