Lucknow : प्रियंका गांधी के यूपी चुनावों में महिलाओं को 40 फीसदी सीटें देने के बयान पर भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने किया पलटवार, बोलीं- सुष्मिता देव, प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस क्यों छोड़ी ? मुझे भी अपमानित किया गया

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Oct 2021 11:24:22 PM
Lucknow : BJP leader Rita Bahuguna Joshi retaliated on Priyanka Gandhi's statement of giving 40 percent seats to women in UP elections, said - Why did Sushmita Dev, Priyanka Chaturvedi leave Congress? I was humiliated too

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2021 में प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को 40% टिकट दिए जाने के बयान पर भारतीय जनता पार्टी की नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जिन महिलाओं ने कांग्रेस के लिए काम किया उन्हें ये (कांग्रेस) रोक नहीं पाए। सुष्मिता देव ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। मुझे भी अपमानित किया। आपको बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी भी पहले कांग्रेस पार्टी का ही हिस्सा हुआ करती थीं लेकिन बाद में जोशी ने यूपी बीजेपी के साथ मिलकर काम करना स्वीकार किया। 

 

सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को त्याग दिया है। हमारी जैसी महिलाओं को वहां(कांग्रेस) पर लगता है कि राजनीतिक तौर पर शोषित किया जाता है। आप देखिए कई जगह चुनाव हुए कांग्रेस ने कितनी महिलाओं को टिकट दिए?: भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश https://t.co/C1d89NnFG4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रियंका गांधी के बयान पर अपनी बात रखते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को त्याग दिया है। हमारी जैसी महिलाओं को वहां(कांग्रेस) पर लगता है कि राजनीतिक तौर पर शोषित किया जाता है। आप देखिए कई जगह चुनाव हुए कांग्रेस ने कितनी महिलाओं को टिकट दिए?:

गौरतलब है आगामी वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की यूपी महासचिव व सीएम कैंडिडेट प्रियंका चोपड़ा ने आज कहा था कि कांग्रेस में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट दिये जाएंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.