Lucknow : बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा प्रमुख मायावती ने रैली को किया संबोधित, बोलीं - BJP, SP, कांग्रेस, AAP वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई हैं

Samachar Jagat | Saturday, 09 Oct 2021 10:56:42 AM
Lucknow  : BSP chief Mayawati addressed the rally on the death anniversary of Bahujan Samaj Party (BSP) founder Kanshi Ram, said - BJP, SP, Congress, AAP are making promises to the public for votes, which are air.

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा प्रमुख मायावती ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि BJP, SP, कांग्रेस, AAP वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में कुछ ज्यादा ही प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं। 

 

BJP, SP, कांग्रेस, AAP वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है। उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है। विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में BSP संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित रैली में BSP प्रमुख मायावती pic.twitter.com/OmAPH8RIly

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, मायावती ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर इस बार सबसे ज़्यादा जोर यहां के गरीब और बेरोज़गार नौजवानों को रोटी रोजी के साधन उपलब्ध कराने पर होगा। इसबार यही हमारी पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा भी होगा। केंद्र और राज्य की जो भी योजनाएं चल रही हैं उन्हें बदले की भावना से रोका नहीं जाएगा। 

गौरतलब है कि मायावती ने हाल ही में लखीमपुर खीरी घटना का भी जमकर विरोध किया है। उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.