Madhya Pradesh : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने की संभाग चयन समितियों की घोषणा

Samachar Jagat | Friday, 10 Jun 2022 08:59:40 AM
Madhya Pradesh : BJP announces divisional selection committees regarding urban body elections

भोपाल : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए संभाग चयन समितियों की घोषणा कर दी। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ग्वालियर-चंबल संभाग चयन समिति में विवेक शेजवलकर को संयोजक और लाल सिह आर्य को सह संयोजक बनाया गया है। सागर संभाग में भूपेंद्र सिह संयोजक और सह संयोजक बृजेंद्र प्रताप सिह बनाए गए हैं।

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग चयन समिति में हेमंत खंडेलवाल संयोजक और रामपाल सिह सह संयोजक बनाए गए हैं। रीवा-शहडोल संभाग में राजेंद्र शुक्ला को संयोजक और श्रीकांत देव सिह को सह संयोजक बनाया गया है। मधु वर्मा इंदौर संभाग के संयोजक और गजेंद्र पटेल सह संयोजक बनाए गए हैं। उज्जैन संभाग के लिए जगदीश देवड़ा को समिति का संयोजक और इंदर सिह परमार को सहसंयोजक बनाया गया है। पार्टी ने नगर पालिका और निगम चुनाव प्रभारियों की भी घोषणा की है।

मुरैना के प्रभारी रणवीर सिह रावत और ग्वालियर के लिए जीतू जिराती को प्रभारी बनाया गया है। सागर से मुकेश सिह चतुर्वेदी, सतना के लिए श्याम महाजन और रीवा के लिए श्रीकांत देव सिह को प्रभारी बनाया गया है। सिगरौली में राजेश पांडे, कटनी में जितेन लिटोरिया और जबलपुर में विजय दुबे को प्रभारी नियुक्त किया गया है। छिदवाड़ा के लिए शैलेंद्र बरुआ, भोपाल के लिए सुश्री कविता पाटीदार और देवास के लिए पंकज जोशी प्रभारी चुने गए हैं। उज्जैन में आलोक शर्मा, रतलाम में जयपाल सिह चावड़ा, खंडवा में आशुतोष तिवारी और बुरहानपुर में केशव भदौरिया निकाय चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.