Madhya Pradesh : भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान आज, शिवराज भी होंगे शामिल

Samachar Jagat | Friday, 10 Jun 2022 09:50:42 AM
Madhya Pradesh : BJP's booth victory resolution campaign today, Shivraj will also be involved

भोपाल : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का आगामी निकाय चुनाव से पहले आज बूथ विजय संकल्प अभियान आज होगा। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान भी इस अभियान में शामिल होंगे। वे राजधानी भोपाल के पंचशील नगर स्थित एक बूथ पर इस अभियान में शामिल होंगे। वहीं पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा स्थानीय डिपो चौराहा के एक बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इसके पहले कल मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अभियान के बारे में कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में विजय के लिए चुनावी समर में उतर चुकी है। इसी क्रम में पार्टी कार्यकताã बूथ विजय का संकल्प लेंगे। बूथ समिति और पन्ना समिति के कार्यकताã बूथ पर एकत्र होकर बूथ विजय की रणनीति बनायेंगे। विजय का संकल्प लेकर योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क के लिए निकल पडेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.