मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा महिला के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर लगातार बना रहा था अवैध संबंध

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Oct 2021 10:07:02 PM
Madhya Pradesh Congress MLA Murli Morwal's son arrested for sexually assaulting a woman, was making illicit relations on the pretext of marriage

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक के बेटे को एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में आज करण मोरवाल को इंदौर में जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। करण मोरवाल कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे हैं। यौन शोषण और बलात्कार मामले में उनका नाम सामने आने के बाद कई पार्टी और उनके पद की भी लगातार आलोचन हुई है। 

 

Madhya Pradesh: Karan Morwal (MLA Murli Morwal's son) was presented before District Court in Indore earlier today. He has been sent to 1-day Police remand.

In April this year, a woman had filed a Police complaint that Karan Morwal sexually exploited her on pretext of marriage. pic.twitter.com/WAmmxM49J3

— ANI (@ANI) October 26, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर विधानसभा क्षेत्र से कांगेस विधायक के बेटे करण मोरवाल पर इस साल अप्रैल में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि करण मोरवाल ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण पिछले कई महीनों से कर रहा है। 

पुलिस ने इस मामले में बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुलिस रिमांड में बेटे की सारी करतूतें सामने आएंगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.