Madhya Pradesh : पेयजल की स्थिति को लेकर शिवराज ने सुबह साढ़े छह बजे बुलाई बैठक

Samachar Jagat | Monday, 25 Apr 2022 10:18:24 AM
Madhya Pradesh : Shivraj called a meeting at 6.30 am regarding the drinking water situation

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने राज्य में पेयजल की स्थिति को लेकर आज सुबह साढ़े   छह बजे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने बैठक में राज्य में पेयजल की स्थिति को लेकर चिता व्यक्त की। उन्होंने गर्मी के मौसम में प्रदेश में पेयजल और पानी की सुचारू आपूर्ति को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल की स्थिति में सुधार की जरूरत है।

वोल्टेज की समस्या के कारण पानी नही दे पाना चिताजनक है। उन्होंने विद्युत विभाग से समन्वय कर जल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यदि कोई समस्या हो तो समय पर अवगत कराएं। जहां हो पानी का परिवहन कराएं। पानी हर घर मे उपलब्ध कराया जाए। जल जीवन मिशन की योजनाओं का आकलन कर स्थिति में सुधार करें। मैदानी अमले को अलर्ट मोड पर रखा जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि लो प्रेशर बिजली के कारण टंकियों में पानी नहीं भर पाने जैसी समस्याओं को चिह्नित कर तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारी मैदानी स्तर की केवल अच्छी तस्वीर ही नहीं दिखाएं, समस्याओं की भी जानकारी दें।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक्शन प्लान तैयार कर आज शाम तक उनके समक्ष रखा जाए। शाम की बैठक में ग्रामीण विकास, नगरीय विकास और ऊर्जा विकास के प्रमुख अधिकारियों को भी बुलाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान देर रात डेढ बजे नसरुल्लागंज का दौरा कर लौटे थे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.