Madhya Pradesh : खंडवा के हादसे पर शिवराज ने दुख व्यक्त कि

Samachar Jagat | Saturday, 04 Jun 2022 10:42:58 AM
Madhya Pradesh : Shivraj expressed grief over the incident of Khandwa

भोपाल : मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के धनोरा गांव में ट्रेक्टर ट्राली पलटने के कारण 05 यात्रियों की मृत्यु और कुछ के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। श्री चौहान ने  ट्वीट  के जरिए कहा कि इस हादसे में अनमोल जिदगियों के असमय निधन की दुखद सूचना मिली है। वे ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए प्रार्थना करते हैं।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है। खंडवा से यूनीवार्ता के अनुसार खंडवा जिले के छनेरा थाना क्षेत्र के धनोरा गांव के पास कल देर शाम ट्रेक्टर ट्राली पलटने के कारण 5 यात्रियों की मृत्यु हो गयी और आधा दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को पड़ोसी हरदा जिले के छीपाबड़ के अस्पताल में तुरंत ले जाकर इलाज मुहैया कराया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.