Maharashtra minister की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज

Samachar Jagat | Monday, 20 Jun 2022 03:36:23 PM
Maharashtra minister : Case registered against woman claiming to be second wife of Maharashtra minister

पुणे पुलिस ने महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली करुणा शर्मा के खिलाफ 23 वर्षीय युवती पर जातिवादी टिप्पणियां करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। येरवडा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने इसी मामले में 23 वर्षीय युवती के पति पर भी भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (किसी महिला के पति या रिश्तेदार के साथ अत्याचार करने), धारा 377 (अप्राकृतिक अपराधों) और अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति ने शर्मा के साथ संबंध होने का हवाला देते हुए उसे तलाक देने पर कथित तौर मजबूर किया। शर्मा पर शिकायतकर्ता महिला पर जातिवादी टिप्पणियां करने और हॉकी स्टिक से उसे धमकाने का आरोप है।पुलिस ने शिकायकर्ता के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए शर्मा के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून की संबंधित धाराएं भी लगायी हैं। अधिकारी ने कहा, ''रविवार को येरवडा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और हम इसकी जांच कर रहे हैं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.