महाराष्ट्र : गोदाम से 1.25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के चांदी के सामान चोरी

Samachar Jagat | Saturday, 23 Apr 2022 11:41:57 AM
Maharashtra: Silver articles worth over Rs 1.25 crore stolen from godown

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी तहसील में एक गोदाम से 1.25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के चांदी के सामान चोरी हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात पगांव गांव में हुई।


एक अधिकारी ने कहा कि चोर गोदाम में घुस गए और 1.25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के चांदी के सामान चुरा लिये। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद 'डॉग स्क्वायड' को सेवा में लगाया गया था, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। भिवंडी थाने में एक मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.