इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र में एक के बाद एक आगजनी के मामले सामने आ रहे हैं। आज मंगलवार को राजधानी मुंबई में एक कैमिकल फेक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग के बाद धुएं का गुबार उठता देख आसपास के लोगों ने डर के मारे इलाका खाली कर दिया। साथ ही प्रशासन ने भी इलाके में आसपास के लोगों को जल्द घर खाली करने का निर्देश दे दिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग पर काबू पाया जा रहा है।
Maharashtra: Fire breaks out in a chemical factory in Taloja area of Navi Mumbai. Fire tenders rush to the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/k46oDcDxyb
— ANI (@ANI) February 9, 2021
एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये भीषण आग का मामला नवी मुंबई स्थित तलोजा नामक जगह का है जहां एक कैमिकल फेक्ट्री में ये हादसा हुआ है। मुंबई पुलिस भी मौके पर मौजूद है वहीं अग्निशमन विभाग के भी कई कर्मचारी व अधिकारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पिछले एक महीने में किसी प्लांट में आग लगने का ये तीसरा मामला है। इससे पहले पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के एक प्लांट में भी आगजनी की घटना हुई थी। हालांकि समय रहते वहां कर्मचारियों की मुस्तैदी से आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं हाल ही एक अऩ्य औद्योगिक प्लांट में भी आग का मामला सामने आया था।