Maharashtra : मुंबई के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला, मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बचा लिया, भारतीय रेलवे ने की तारीफ, वीडियो देखें ?

Samachar Jagat | Saturday, 04 Dec 2021 07:11:59 PM
Maharashtra  :  The woman fell while boarding the train at Mumbai's Dombivli railway station, was saved safely by the ready security personnel, Indian Railways praised

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज एक बड़ा हादसा होते -होते बच गया। महाराष्ट्र के मुंबई में डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन में चढ़ते समय पैर पिसलने के बाद प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच जा गिरी जिससे उसकी मौत हो सकती थी लेकिन प्लेटफॉर्म पर मौजूद रेलवे के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत महिला को वहां से निकाल लिया जिससे उसकी जान बच गई। महिला हादसे में घायल हो गई जिससे उसे हल्की चोट भी आई। हालांकि भारतीय रेलवे ने जाबांज सुरक्षाकर्मियों की तारीफ की है। 

 

#WATCH | Maharashtra security personnel saves a woman from falling into the gap between platform and train while she was boarding the running train at Dombivli railway station

(Source: GRP Dombivli) pic.twitter.com/VVt7uJfIYP

— ANI (@ANI) December 4, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी ने इस घटना का एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मुंबई के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान महाराष्ट्र के सुरक्षाकर्मियों ने एक महिला को प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खाई में गिरने से बचाया जिससे उसकी जान बच गई। 

जीआरपी डोंबिवली ने भी इस घटना का वीडियो शेयर किया है। रेलवे ने इस दौरान महिला को बचाने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.