मुंबई। महाराष्ट्र में आज से उस वक्त भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब वह मंदिरों में अपने अराध्य भगवान के दर्शन करने पहुंचे। दरअसल, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, दरगाह सबको आज से खोलने की इजाजत दे दी है। जिसके चलते 8 महीने बाद आज से सभी धार्मिक स्थलों के द्वार खुल गए हैं। लेकिन भक्तों को इस दौरान मास्क पहननाा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
इसके अलावा लोगों को कोविड-19 से जुड़े नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। महाराष्ट्र में कोरोना संकट के चलते 18 मार्च से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, गिरिजाघर सभी धार्मिक स्थल बंद कर दिए गए थे। लेकिन मंदिरों को खोलने के लिए BJP ने जैसे एक अंदोलन सा छेड़ दिया था। मुंबई के दादर में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
महाराट्र में BJP ने मंदिर खोले जाने को लेकर आंदोलन किया था। फिर राज्यपाल ने सीएम को पत्र लिखा था। राज्यपाल ने उद्धव को लिखे अपने पत्र में शिवसेना पर हिंदुत्व को लेकर तंज किया था। जिससे राज्यपाल के इस पत्र के बाद सियासी रंग ले लिया था।