Queen के निधन के बाद ब्रिटेन में कई खेल आयोजन रद्द

Samachar Jagat | Friday, 09 Sep 2022 03:14:37 PM
Many sporting events canceled in Britain after Queen's death

लंदन |  महारानी एलिजाबेथ द्बितीय के 96 वर्ष की उम्र में निधन के बाद ब्रिटेन में कई खेल आयोजन रद्द कर दिए गए। महारानी के निधन का समाचार मिलने के तुरंत बाद ही बीएमडब्ल्यू पीजीए चैंपियनशिप में दिन का खेल रोक दिया गया। शुक्रवार को भी यह गोल्फ कोर्स बंद रहेगा। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच ओवल में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में शुक्रवार को खेल नहीं होगा।

इसके अलावा ब्रिटेन में होने वाली घुड़दौड़ और रग्बी मैचों को भी रद्द कर दिया गया है। ब्रिटेन में साइकलिग टूर के आयोजकों ने कहा कि शुक्रवार को होने वाली रेस रद्द कर दी गई है। प्रीमियर लीग से नीचे की तीन डिवीजन को संचालित करने वाली इंग्लिश फुटबॉल लीग ने कहा कि शुक्रवार की शाम को होने वाले मैचों को रद्द कर दिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.