Mizoram Corona Report : मिजोरम में कोरोना संक्रमण के 944 नए केस सामने आये, 2 मरीजों की मौत, मिजोरम में कोरोना के सक्रिय मामले 15 हजार से ज्यादा

Samachar Jagat | Monday, 04 Oct 2021 01:49:48 PM
Mizoram Corona Report: 944 new cases of corona infection were reported in Mizoram, 2 patients died, more than 15 thousand active cases of corona in Mizoram

इंटरनेट डेस्क। नॉर्थ ईस्ट राज्य मिजोरम में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मिजोरम में आज सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। सोमवार को मिजोरम में बीते 24 घंटे में 944 नए रोगी मिले हैं। वहीं इस अवधि में करीब 2 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। मिजोरम में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 15 हजार से ज्यादा है। 

 

COVID-19 | 944 new cases, 15,207 active cases and 2 new deaths reported in Mizoram, yesterday. pic.twitter.com/J2F7iNq3IO

— ANI (@ANI) October 4, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी मिजोरम स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक मिजोरम में मरने वालों की संख्या 319 हो गई है। मिजोरम में अब तक 82206 लोगों को रिकवर किया जा चुका है। मिजोरम में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 15207 है। 

मिजोरम में कोरोना वायरस से अब तक कुल 97732 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मिजोरम में कोरोना रिकवरी रेट 84.11 प्रतिश है। वहीं राज्य में बीते 24 घंटे में 944 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.