मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किया : Amit Shah

Samachar Jagat | Saturday, 15 Oct 2022 04:20:43 PM
Modi government abrogated Article 370: Amit Shah

शिमला : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 निरस्त किया, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू लाये थे। शाह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे उन्होंने सभा से सवाल किया, ''क्या आपने कभी सोचा था कि अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया जाएगा, लेकिन मोदी जी ने किया।’’

उन्होंने कहा कि यदि आप कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुच्छेद 370 के बारे में बात करेंगे, तो वे चुप रहते हैं क्योंकि वह नेहरू द्बारा लाया गया था। अगस्त 2019 में, केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्ज़ा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त कर दिये थे और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। शाह ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की जयराम ठाकुर सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और मतदाताओं से 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से चुनने का आग्रह किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.