देशभर में 95 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगाया गया कोरोना वैक्सीन का टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बढ़ते आंकड़ों पर जताई खुशी

Samachar Jagat | Sunday, 10 Oct 2021 06:43:28 PM
More than 95 crore people across the country were vaccinated against the corona vaccine, the Ministry of Health expressed happiness over the increasing figures

इंटरनेट डेस्क। देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में अब तक वैक्सीन की 95 करोड़ से ज़्यादा डोज़ लगाई गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज रविवार को ताजा आंकड़े जारी करत हुए बताया कि बीते 24 घंटे तक सामने आई रिपोर्ट में 93,99,15,323 लोगों कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आने वाले दिनों में देश 100 करोड़ डोज़ लगाकर एक नया इतिहास रचेगा। देश में वैक्सीन की जरूरत पूरी हो जाने के बाद हम वैक्सीन को एक्सपोर्ट करेंगे। 

 

आने वाले दिनों में देश 100 करोड़ डोज़ लगाकर एक नया इतिहास रचेगा। देश में वैक्सीन की जरूरत पूरी हो जाने के बाद हम वैक्सीन को एक्सपोर्ट करेंगे: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया pic.twitter.com/BVppwj6Pgi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अऩुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज रविवार को इसकी जानकारी दी। वहीं देशभर में आज रविवार को कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटे में 18,166 नए रोगी मिले हैं। वहीं इस अवधि में 23,624 लोगों को रिकवर किया गया है। कोरोना संक्रमण से देशभर में बीते 24 घंटे में 214 लोगों की मौत हो गई है। देशभर में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या पिछले 210 दिनों में सबसे कम हो गई है। 

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक देशभर में मरने वालों की संख्या 4,50,589 तक पहुंच गई है। देशभर में अब तक कुल 3,32,71,915 लोगों को वायरस से रिकवर किया गया है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या देशभर में 2,30,971 है। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.