MP Chief Minister Shivraj Singh : सिविल सर्विस जनता को सेवा का अभियान

Samachar Jagat | Thursday, 21 Apr 2022 01:46:08 PM
MP Chief Minister Shivraj Singh : Civil service campaign to serve the public

भोपाल |  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने आज कहा कि सिविल सर्विस केवल कैरियर नहीं है, बल्कि यह देश के निर्माण का और जनता की सेवा का अभियान है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने 'सिविल सर्विसेस डे’ पर यहां आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्य सचिव इकबाल सिह बैस भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो दायित्व हमारे ऊपर है, उसका हम बेहतर निर्वाह करें और जनता की सेवा करते हुए उनकी जिदगी बदलने का कार्य करते रहें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आज खुले मन से गर्व और प्रसन्नता के साथ कह रहे हैं कि मध्यप्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों की इस टीम पर उन्हें गर्व है। इसी टीम के बल पर हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, आज 43 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मध्यप्रदेश की धरती पर हैं।

श्री चौहान ने कहा कि कोविड 19 के संकट काल में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने समर्पण के साथ प्रदेश को बचाने के लिए काम किया। जो संक्रमित हो गए उन्होंने घर से ही तन्मयता से भूमिका निभायी। जो कर्तव्य निर्वहन में प्राण गवां बैठे उनके चरणों में नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन ऐसे जीयें कि आप जायें, तो लोग हमेशा याद करें। एक कलेक्टर, एक एसपी पूरे जिले की तस्वीर बदल सकता है। उन्होंने कहा कि हम और आप मिलकर अपने मध्यप्रदेश को ऐसा बना दें कि लोग कहें कि प्रदेश हो तो ऐसा। उन्होंने कहा कि लोगों की जिदगी बदलने का सौभाग्य जनसेवकों और लोकसेवकों को प्राप्त है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.