Mukesh Ambani के परिवार को धमकी, एक व्यक्ति को बिहार से हिरासत में लिया गया

Samachar Jagat | Thursday, 06 Oct 2022 01:57:11 PM
Mukesh Ambani's family threatened, one person detained from Bihar

उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बिहार के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के एक दल ने दरभंगा जिले से बुधवार आधी रात को एक संदिग्ध को पकड़ा और उसे मुंबई लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित 'सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन’ अस्पताल में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने दो बार फोन कर अस्पताल और उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया’ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.