- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने आज बुधवार को राज्य में नशे के खिलाफ बड़ी धर-पकड़ करते हुए एक नाइजीरियाई ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने पकड़े गए नाइजीरियाई आरोपी से करीब 500 ग्राम कोकीन बरामद की है। मुंबई पुलिस का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई कोकीन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
Maharashtra | Mumbai Anti-Narcotics Cell has arrested a 35-year-old Nigerian national from Agripada area and seized around 500 gram Cocaine worth Rs 1,50,00,000 from him pic.twitter.com/Y95uuXB6bq
— ANI (@ANI) March 24, 2021
एएनआई न्यूज एजेंसी के सूत्रों से पता चला है कि आज बुधवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अग्रीपाड़ा नामक इलाके से मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक नाइजीरियाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुंबई में बढ़ रही नशे की तस्करी को लेकर राज्य में लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर मुंबई पुलिस की एक टीम ने इस नाइजीरियाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके पास से डेढ़ करोड़ की कोकीन भी जब्त कर ली।