Mumbai Corona Update : मुंबई में कोरोना संक्रमण के 425 नए मामले सामने आये, दो मरीजों की मौत, मुंबई में अब तक 16 हजार से ज्यादा मौतें

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Oct 2021 11:01:19 PM
Mumbai Corona Update: 425 new cases of corona infection were reported in Mumbai, two patients died, more than 16 thousand deaths in Mumbai so far

इंटरनेट डेस्क। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में आज मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 425 नए मामले मिले हैं। वहीं इस अवधि में करीब 400 लोगों को रिकवर किया गया है। वायरस से एक ही दिन में मुंबई में 2 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर पांच हजार से ज्यादा हो गई है।

 

मुंबई में कोरोना वायरस के 425 नए मामले सामने आए, 400 रिकवरी हुई। और 2 लोगों की कोरोना से मौत हुई।#COVID19

कुल मामले: 7,48,593
कुल रिकवरी: 7,24,821
कुल मौतें: 16,164
सक्रिय मामले: 5,098 pic.twitter.com/8Ygz9L9WUE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी बृहद मुंबई स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक बृहद मुंबई में मरने वालों की संख्या 16,164 तक पहुंच गई है। मुंबई में अब तक 7,24,821 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैँ। मुंबई में कोरोना के कुल मामले 7,48,593 है।

मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 5,098 है। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में करीब 31716 कोरोना टेस्ट किये गए हैं।। मुंबई में कोरोना रिकवरी रेट 97 प्रतिशत तक है।   



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.