Mumbai Corona Update : मुंबई में कोरोना के 453 नए रोगी मिले, 6 मरीजों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कोरोना से मुंबई में 16 हजार से ज्यादा मौतें अब तक

Samachar Jagat | Sunday, 10 Oct 2021 11:39:24 PM
Mumbai Corona Update: 453 new corona patients were found in Mumbai, 6 patients died during treatment, more than 16 thousand deaths due to corona in Mumbai so far

इंटरनेट डेस्क। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में आज रविवार को मुंबई में कोरोना के 453 नए मामले मिले हैं। वहीं इस अवधि में करीब 457 लोगों को रिकवर किया गया है। वायरस से एक ही दिन में मुंबई में 6 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर पांच हजार से ज्यादा हो गई है।

 

मुंबई में कोरोना वायरस के 453 नए मामले सामने आए, 457 रिकवरी और 6 लोगों की कोरोना से मौत हुईं। #COVID

कुल मामले: 7,47,758
सक्रिय मामले: 5,028
कुल रिकवरी: 7,24,063
मौतें: 16,158 pic.twitter.com/nki8OKxlHB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी बृहद मुंबई स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक बृहद मुंबई में मरने वालों की संख्या 16,158 तक पहुंच गई है। मुंबई में अब तक 7,24,063 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैँ। मुंबई में कोरोना के कुल मामले 7,47,758 है।

मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 5,028 है। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में करीब 30240 कोरोना टेस्ट किये गए हैं।। मुंबई में कोरोना रिकवरी रेट 97 प्रतिशत तक है।   

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.