Mumbai Corona Update : मुंबई में कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 8 मरीजों की मौत, 532 नए रोगी सामने आये, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर हुई इतनी ?

Samachar Jagat | Friday, 08 Oct 2021 10:14:41 PM
Mumbai Corona Update: 8 patients died in the last 24 hours due to corona virus in Mumbai, 532 new patients appeared, the number of active cases increased by this much?

इंटरनेट डेस्क। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में आज शुक्रवार को मुंबई में कोरोना के 532 नए मामले मिले हैं। वहीं इस अवधि में करीब 287लोगों को रिकवर किया गया है। वायरस से एक ही दिन में मुंबई में 8 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर पांच हजार से ज्यादा हो गई है। 

 

COVID19 | Mumbai reports 532 new cases, 8 deaths and 287 recoveries; active cases 5,017 pic.twitter.com/ZTHc5sFJNi

— ANI (@ANI) October 8, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी बृहद मुंबई स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक बृहद मुंबई में मरने वालों की संख्या 16,149 तक पहुंच गई है। मुंबई में अब तक 7,23108 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैँ। मुंबई में कोरोना के कुल मामले 7,46782 है।

मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 5,017 है। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में करीब 39718 कोरोना टेस्ट किये गए हैं।। मुंबई में कोरोना रिकवरी रेट 97 प्रतिशत तक है।   



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.