Mumbai Corona Update : मुंबई में लगातार दूसरे दिन बढ़े कोरोना के मामले, दो मरीजों की मौत, 433 नए रोगी मिले, मुंबई में अब तक कोरोना वायरस से 16 हजार से ज्यादा मौतें

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Oct 2021 11:02:11 PM
Mumbai Corona Update: Corona cases increased for the second consecutive day in Mumbai, two patients died, 433 new patients were found, more than 16 thousand deaths due to corona virus in Mumbai so far

इंटरनेट डेस्क। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में आज मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 433 नए मामले मिले हैं। वहीं इस अवधि में करीब 525 लोगों को रिकवर किया गया है। वायरस से एक ही दिन में मुंबई में 2 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में कोरोना के एक्टिव केस चार हजार से ज्यादा हैं। 

 

मुंबई में कोरोना वायरस के 433 नए मामले सामने आए, 525 रिकवरी और 2 लोगों की कोरोना से मौत हुईं। #COVID

कुल मामले: 7,45,163
सक्रिय मामले: 4,438
कुल रिकवरी: 7,22,096
मौतें: 16,129 pic.twitter.com/0mzNRb14Ra

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी बृहद मुंबई स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक बृहद मुंबई में मरने वालों की संख्या 16,129 तक पहुंच गई है। मुंबई में अब तक 7,22,096 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैँ। मुंबई में कोरोना के कुल मामले 7,45,163 है।

मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 4,438है। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में करीब 31909 कोरोना टेस्ट किये गए हैं।। मुंबई में कोरोना रिकवरी रेट 97 प्रतिशत तक है।   



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.