Mumbai Corona Update : मुंबई में कोरोना से तीन मरीजों की मौत, 481 नए रोगी सामने आये, मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीज पांच हजार से ज्यादा

Samachar Jagat | Wednesday, 13 Oct 2021 11:52:08 PM
Mumbai Corona Update: Three patients died of corona in Mumbai, 481 new patients appeared, more than five thousand active corona patients in Mumbai

इंटरनेट डेस्क। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में आज बुधवार को मुंबई में कोरोना के 481 नए मामले मिले हैं। वहीं इस अवधि में करीब 461 लोगों को रिकवर किया गया है। वायरस से एक ही दिन में मुंबई में 3 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब बढ़कर पांच हजार से ज्यादा हो गई है।

 

मुंबई में कोरोना वायरस के 481 नए मामले सामने आए, 461 रिकवरी हुई और 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19

कुल मामले: 7,49,074
कुल रिकवरी: 7,25,282
कुल मौतें: 16,167
सक्रिय मामले: 5,114 pic.twitter.com/LxRuUzB14e

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा जारी बृहद मुंबई स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से अब तक बृहद मुंबई में मरने वालों की संख्या 16,167 तक पहुंच गई है। मुंबई में अब तक 7,25,282 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैँ। मुंबई में कोरोना के कुल मामले 7,49,074 है।

मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 5,114 है। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में करीब 31638 कोरोना टेस्ट किये गए हैं।। मुंबई में कोरोना रिकवरी रेट 97 प्रतिशत तक है।   



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.