Mumbai : बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने खोला मोर्चा, मुंबई पुलिस में कंगना के खिलाफ दर्ज होगी शिकायत, महात्मा गांधी को बताया था सत्ता का भूखा और चालाक

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Nov 2021 02:11:13 PM
Mumbai :  Maharashtra government opens front against Bollywood queen Kangana Ranaut, complaint will be filed against Kangana in Mumbai Police, told Mahatma Gandhi power-hungry and cunning

एंटरटेनमेंट डेस्क। चार बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर दिये गए आपत्तिजनक बयान के बाद उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ गई हैं। कंगना के खिलाफ आज बुधवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र कांग्रेस अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने आज बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के खिलाफ कथित मानहानिकारक बयान के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करेगी। कांग्रेस उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज करेगी। 

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने महात्मा गांधी को लेकर बयान देते हुए उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया था। वहीं कंगना ने एक अन्य पोस्ट में भगत सिंह की फांसी के लिए भी गांधी को ही जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लिखा था कि यदि गांधी चाहते तो भगत की फांसी की रुकवा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को भी दकियानुसी करार दिया। उन्होंने कहा कि एक गाल पर थप्पड़ खाने के बाद दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.