Mumbai : विशेष अदालत आज सुना सकती है देशमुख की जमानत याचिका पर फैसला

Samachar Jagat | Friday, 21 Oct 2022 10:09:03 AM
Mumbai: Special court to pronounce verdict on Deshmukh's bail plea today

मुंबई : मुंबई की एक विशेष अदालत महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुना सकती है। देशमुख कथित भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है।

देशमुख (71) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्बारा दर्ज धनशोधन के एक मामले में बंबई उच्च न्यायालय से चार अक्टूबर को जमानत मिलने के बाद इस मामले में भी जमानत के लिए अदालत का रुख किया था। विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एस. एच. ग्वालानी ने बृहस्पतिवार को जमानत अर्जी पर दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता को दो नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था और इस समय वह न्यायिक हिरासत में हैं। गौरतलब है कि मार्च 2021 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी परमबीर सिह ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने मुंबई के रेस्तरां और 'बार’ से 100 करोड़ रुपये प्रति माह वसूली करने का निर्देश दिया था।

देशमुख महाराष्ट्र की पूर्ववतीã महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में मंत्री थे। इस सरकार में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस  साझेदार थे। देशमुख इस समय मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। देशमुख ने आरोपों का खंडन किया है, लेकिन बंबई उच्च न्यायालय द्बारा सीबीआई को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश देने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.