Rashtrapati भवन पहुंचीं मुर्मू, कोविद ने स्वागत किया

Samachar Jagat | Monday, 25 Jul 2022 10:33:54 AM
Murmu reached Rashtrapati Bhavan, welcomed by Kovid

नई दिल्ली : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचीं जो अगले पांच साल तक उनका घर और कार्यालय होगा। मुर्मू के राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविद और उनकी पत्नी सविता कोविद ने उनका स्वागत किया।

वह जल्द संसद भवन के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में शपथ दिलाएंगे। कोविद ने गुलदस्ता भेंट कर मुर्मू का स्वागत किया। इसके बाद, राष्ट्रपति कोविद उन्हें एक संक्षिप्त बैठक के लिए राष्ट्रपति के अध्ययन कक्ष में ले गए। इससे पहले आज सुबह, मुर्मू ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.