Narendra Modi : भारत की 'बायो इकोनॉमी’ पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी

Samachar Jagat | Thursday, 09 Jun 2022 01:16:32 PM
Narendra Modi  : India's 'bio-economy' grew eight times in last eight years

नयी दिल्ली |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की 'बायो इकोनॉमी’ पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी है और यह 10 अरब अमेरिकी डॉलर से 80 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है। उन्होंने आगे कहा कि भारत जैव प्रौद्योगिकी के वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष 10 देशों की श्रेणी में पहुंचने से बहुत दूर नहीं है। मोदी ने बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों में देश में स्टार्टअप की संख्या कुछ सौ से बढ़कर 70,000 से अधिक हो गई है।

उन्होंने इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। मोदी ने कहा कि ये 70,000 स्टार्टअप लगभग 60 विभिन्न उद्योगों से हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में हमारे आईटी पेशेवरों का भरोसा बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022, बायोटेक क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर भारत’ आंदोलन को मजबूत करेगा। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.