National News : महाराष्ट्र में सत्ता खोने के बाद अब शिवबंधन बनायेंगे उद्धव

Samachar Jagat | Saturday, 02 Jul 2022 01:04:48 PM
National News :  After losing power in Maharashtra, now Uddhav will make Shivbandhan

मुंबई  |  शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य की सत्ता खोने के बाद शिवबंधन बनाने का विचार कर रहे हैं जिससे नेता एवं कार्यकताã पार्टी के प्रति वफादार रहें। सूत्रों के मुताबिक पार्टी को मजबूत करने के लिए शिवबंधन के तहत शिवसेना विधायकों, नगरसेवकों और अन्य पदाधिकारियों को श्री ठाकरे के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए एक हलफनामा लिखना होगा। हलफनामे में लिखना होगा कि उन्हें श्री ठाकरे के नेतृत्व में ­ढè विश्वास है और उनका बिना शर्त समर्थन जारी रहेगा।

पार्टी ने कहा कि शिवसैनिकों, पदाधिकारियों, पार्षदों और विधायकों के लिए भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। श्री एकनाथ शिदे के नेतृत्व में विधायकों के विद्रोह के बाद शिवसेना ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उनके नेतृत्व में शिवसेना के 39 विधायकों ने विद्रोह किया, जिससे श्री ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हाथ धोना पड़ा। शिवसेना नेतृत्व ने बड़ी संख्या में पार्टी विधायकों को शिदे खेमे में जाने से रोकने के लिए यह फैसला किया है। इस बीच शिवसेना ने श्री शिदे को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्तगी के निर्णय की घोषणा शुक्रवार की रात की गयी थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.