National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

Hanuman | Thursday, 06 Aug 2026 08:01:27 AM
National Weather Forecast: Heavy rain alert issued for 17 states across the country, including Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। असम,नगालैंड सहित देश के कई राज्यों में लोगों को इन दिनों बारिश का जमकर कहर झेलना पड़ रहा है। असम में बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी की है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मूसलाधार बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से आज भी राजस्थान सहित  देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। आज से 8 अगस्त तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।  

मौसम विभाग ने राजस्थान के साथ ही हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं  हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड,  असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक, और लक्षद्वीप भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में  लगातार जारी है बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर लगातार जारी है। बुधवार को दिल्ली में करीब 2 घंटे तक तेज बारिश देखने को मिली है।  दिल्ली-नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। लोगों को अभी यहां पर बारिश से राहत नहीं मिलेगी। विभाग ने दिल्ली में 8 अगस्त तक बारिश की चेतावनी जारी की है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.