NCP ने प्रमुख पदाधिकारियों की सूची की घोषणा की

Samachar Jagat | Saturday, 17 Sep 2022 09:06:48 AM
NCP announces list of key office bearers

मुबंई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शुक्रवार को आधिकारिक रुप से शरद पवार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।सांसद प्रफुल्ल पटेल को उपाध्यक्ष और सुनील तटकरे को मुख्य महासचिव नियुक्त किया गया है। पटेल द्बारा हस्ताक्षरित आधिकारिक सूची के अनुसार पूर्व मंत्रियों जितेंद्र अवध और नरेंद्र वर्मा को महाराष्ट्र से महासचिव के रूप में नामित किया गया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री छगन भुजबल, विपक्ष के नेता अजीत पवार, पूर्व गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और सांसद सुप्रिया सुले राष्ट्रीय चुनाव के लिए कार्यकारी चुने गए हैं। तटकरे को पार्टी संगठन, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक एवं किसान प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है जबकि श्री वर्मा को मीडिया और आईटी की जिम्मेदारी दी गई है और श्री अवध को श्रम, एससी, एसटी और सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.