नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता, 2014 के बाद ही उनकी प्रासंगिकता बढ़ी : Congress

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2022 10:21:14 AM
Nehru the architect of modern India, his relevance only increased after 2014: Congress

नई  दिल्ली : कांग्रेस  ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि 2014 के बाद ही नेहरू की प्रासंगिकता बढ़ी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और क ांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 'शांतिवन' पहुंचकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

खरगे ने ट्वीट किया, ’’ पंडित नेहरू - आधुनिक भारत के निर्माता। 21वीं सदी की कल्पना उनके असीम योगदान को याद किये बिना नहीं की जा सकती।’’ उन्होंने कहा, ’’वह लोकतंत्र के पैरोकार थे। उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को मज़बूत बनाया। एक सच्चे देशभक्त को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’’ कांग्रेस  महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ’’आज 'भारत जोड़ो यात्रा' का 68वां दिन है और नेहरू की 133वीं जयंती भी। हम अभी महाराष्ट्र के हिगोली जिले में हैं। संयोग से अंग्रेज़ी और हिदी के अलावा मराठी में भी उन पर एक अच्छी किताब आई है।''

उन्होंने कहा, '' इतिहास से छेड़छाड़ करने वाले मौजूदा सरकार से जुड़े लोग (मो-डिस्टोरियनंस) उन्हें बदनाम और कलंकित करना जारी रखेंगे। लेकिन नेहरू प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी प्रासंगिकता 2014 के बाद ही बढ़ी है।'' रमेश के अनुसार, ’’नेहरू की प्रतिष्ठित पुस्तक 'भारत एक खोज/हिदुस्तान की कहानी' की 600 प्रतियां आज यात्रियों को वितरित की जाएंगी। इन्हें बेहद कम समय में सूचना पर एक वालंटियर दिल्ली से 23 घंटे का सफर तय कर के लाया है।'' राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और क ांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। गौरतलब है कि नेहरू 1947 में देश के आजाद होने के बाद से 27 मई,1964 को अपने निधन तक देश के प्रधानमंत्री थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.