New Delhi : भाजपा की विधायकों को 'लुभाने’ की कोशिश पर चर्चा के लिए केजरीवाल के आवास पर बैठक करेंगे 'आप’ विधायक

Samachar Jagat | Thursday, 25 Aug 2022 10:41:04 AM
New Delhi : AAP MLAs to hold meeting at Kejriwal's residence to discuss BJP's attempt to 'woo' MLAs

नई दिल्ली : दिल्ली में विधायकों को ''लुभाने’’ की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित कोशिश पर चर्चा करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे यहां मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के आवास पर एक बैठक करेंगे। पार्टी में सूत्रों ने बताया कि सभी विधायकों को बैठक के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पाया है।

कुल 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में आप के 62 विधायक हैं। इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होगा। विधानसभा की ओर से बुधवार को जारी एक दस्तावेज में यह जानकारी दी गई है। यह सत्र दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर जारी राजनीतिक घमासान और भाजपा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को लुभाने के आरोपों के बीच होने जा रहा है। इस बीच भाजपा ने 'आप’ को उन लोगों के नाम का खुलासा करने की चुनौती दी है, जिन्होंने पार्टी बदलने की पेशकश के साथ उसके विधायकों से कथित रूप से संपर्क किया है। उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल नीत पार्टी दिल्ली सरकार के शराब 'घोटाले’ से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.