New Delhi : मॉस्को से दिल्ली आ रही उड़ान में बम की धमकी, यात्रियों और चालक दल को बाहर निकाला गया

Samachar Jagat | Friday, 14 Oct 2022 10:05:07 AM
New Delhi : Bomb threat on Moscow to Delhi flight, passengers and crew evacuated

नई दिल्ली :  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को शुक्रवार तड़के रूस की राजधानी मॉस्को से दिल्ली आ रही एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बम होने की धमकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ को संबंधित उड़ान में बम होने की चेतावनी देने वाला एक ईमेल प्राप्त हुआ था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विमान तड़के तीन से चार बजे के बीच दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जिसके तुरंत बाद उसमें सवाल 386 यात्रियों और चालक दल के 14 सदस्यों को बाहर निकाला गया। अधिकारी के अनुसार, विमान की गहन जांच की गई है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि विमान को अलग-थलग खड़ा कर दिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.