New Delhi : केंद्र लिग आधारित हिंसा के खिलाफ शुक्रवार से महीने भर का अभियान शुरू करेगा

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2022 10:52:36 AM
New Delhi : Center to launch month-long campaign against gender-based violence from Friday

नई दिल्ली : केंद्र विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लिग आधारित हिसा के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाने और पीड़ितों की मदद के लिए उपलब्ध विभिन्न संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए शुक्रवार को एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिह महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन संबंधी अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर यहां एक कार्यक्रम में 'जन आंदोलन’ (लोगों का आंदोलन) के रूप में परिकल्पित महीने भर चलने वाले अभियान 'नई चेतना’ को शुरू करेंगे।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, “यह दुखद है कि बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं लिग आधारित हिसा को अब भी सामान्य मानते हैं। इस तरह के दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत है।” उन्होंने कहा, “परिवर्तन लाने के लिए, हम ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए लिग आधारित भेदभाव और हिसा के खिलाफ एक महीने का अभियान शुरू कर रहे हैं।”

सिन्हा ने कहा, “यह लोगों का अभियान है, जिसे (संघ) सरकार ने शुरू किया है। इसके तहत लिग आधारित हिसा के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और महिलाओं को उनकी शिकायतों के निवारण में मदद करने के लिए उपलब्ध तंत्र तथा उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा।” 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.