New Delhi : विषय उठाने की अनुमति नहीं मिलने का दावा करते हुए द्रमुक ने लोकसभा से वॉकआउट किया

Samachar Jagat | Friday, 05 Aug 2022 04:23:28 PM
New Delhi : DMK walks out of Lok Sabha claiming no permission to raise the subject

नई दिल्ली : लोकसभा में शुक्रवार को द्रविण मुन्नेत्र कझगम (द्रमुक) के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया और दावा किया कि वे सदन में एक विषय उठाना चाहते थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गयी। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन की बैठक शुरू हुई तो दस्तावेज प्रस्तुत किये गये जिसके बाद द्रमुक सदस्यों ने अपनी सीटों से उठकर पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी का ध्यान आकृष्ट करना चाहा।

द्रमुक सांसदों को कहते सुना गया कि वे एक विषय रखना चाहते हैं लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी जा रही। हालांकि आसन से केंद्रीय विधि मंत्री किरेन रीजीजू को नयी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय माध्यस्थतम केंद्र संशोधन विधेयक पेश करने को कहा गया। इसके बाद भी द्रमुक सदस्य अपनी बात कहने पर अड़े रहे और आसन से अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने सदन से वॉकआउट किया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.