Nirav Modi : हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कंपनी के प्रमुख अधिकारी परब को मिस्र से भारत लाया गया

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Apr 2022 09:31:19 AM
Nirav Modi : Parab, the chief officer of diamond trader Nirav Modi's company, was brought to India from Egypt

नई  दिल्ली |  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) 7,000 करोड़ रुपये के नीरव मोदी बैंक धोखाधड़ी मामले में अहम आरोपी सुभाष शंकर परब को एक बड़े अभियान के तहत मिस्र से निर्वासित कराके भारत लाने में सफल रहा। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि परब 'फायरस्टार डायमंड’ में उप महाप्रबंधक (वित्त) था।

उन्होंने बताया कि काहिरा में कथित रूप से छुपे हुए परब को ''निर्वासित किए जाने के बाद’’ मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की संलिप्तता वाला मामला सामने के बाद से परब फरार था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.