OffBeat : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सादगी और व्यवहार ने फिर जीता लोगों को दिल, इंडिगो की फ्लाइट पकड़ने के लिए लाइन में खड़े गडकरी का वीडियो हो रहा वायरल, देखें

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Oct 2021 10:56:27 PM
OffBeat : Union Minister Nitin Gadkari's simplicity and demeanor won the hearts of people again, video of Gadkari standing in line to catch Indigo's flight is going viral, see

इंटरनेट डेस्क। मोदी सरकार में बतौर केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज मंगलवार को फिर लोगों को दिल जीत लिया। दरअसल केंद्रीय मंत्री गडकरी आज हवाई यात्रा से पहले प्लाइट पकड़ने के लिए लाइन में अन्य लोगों के साथ खड़े रहे। आज उनका ये हरदिल अजीज व्यवहार लोगों को खूब पसंद आया। एक ट्विटर यूजर ने उनके इस लाइन में खड़े होने का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। जिसपर कई लोगों द्वारा कमेंट किये गए हैं। वहीं वीडियो को कई लोगों द्वारा पसंद भी किया गया है। 

 

आम जन की तरह फ़्लाइट पकड़ने के लिए लाइन में लगे हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री @nitin_gadkari pic.twitter.com/NtyV5Xtax4

— Navneet Mishra (@navneetmishra99) October 11, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री प्लेन पर चढ़ने के लिए लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। नितिन गडकरी को इंडिगो की फ्लाइट पर सवार होना था। प्लेन पर चढ़ते वक्त नितिन गडकरी आम लोगों की तरह लाइन में लगे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री के आगे कई लोग खड़े हैं और अपनी बारी आने पर प्लेन के अंदर प्रवेश कर रहे हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करते हुए मास्क भी पहन रखा था। एक ट्विटर यूजर नवनीत मिश्रा ने उनके इस वीडियो को शेयर किया है। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.