महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दुबई में दी दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि, कहा - मोदी ने सही मायने में गांधी के सिद्धांतों का पालन किया है

Samachar Jagat | Saturday, 02 Oct 2021 01:06:40 PM
On Mahatma Gandhi and Shastri Jayanti, Union Minister Piyush Goyal paid tribute to both the great personalities in Dubai, saying - Modi has followed the principles of Gandhi in the true sense

इंटरनेट डेस्क। आज शनिवार दो अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है। देश की दो महान हस्तियों को नेताओं, अभिनेताओं व अन्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है।केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दुबई के भारतीय वाणिज्य दूतावास में महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

यूएई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दुबई के भारतीय वाणिज्य दूतावास में महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा,''गांधीजी निरंतर भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी ने सही मायने में उन सिद्धांतों का पालन किया है जिनकी उन्होंने वकालत की थी।'' pic.twitter.com/ppzWiT8Uh5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, गांधी और शास्त्री जयंती के मौके पर दुबई में दुबई एक्सपो 2021 में शामिल होने गए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गांधीजी निरंतर भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी ने सही मायने में उन सिद्धांतों का पालन किया है जिनकी उन्होंने वकालत की थी।

गौरतलब है कि कल शुक्रवार को दुबई एक्सपो 2021 में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रमों को संबोधित भी किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.