Pulwama मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढ़ेर

Samachar Jagat | Monday, 30 May 2022 09:42:11 AM
One terrorist killed in Pulwama encounter

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के रात भर चले आतंकवादी विरोधी अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है। पुलिस ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को पुलवामा के गुंडीपोरा इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया था।

यहां आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों के फंसे होने जानकारी थी।पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने ट््वीट कर कहा, ''पुलवामा मुठभेड़ अपडेट: एक आतंकवादी मारा गया। अभियान जारी है। विस्तृत विवरण बाद में जारी किया जाएगा।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.