Operation Trinetra: सिन्हा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Samachar Jagat | Saturday, 06 May 2023 01:08:23 PM
Operation Trinetra: Sinha paid tribute to the martyrs

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी के कांडी जंगल में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के पार्थिव शरीर पर शनिवार सुबह पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्री सिन्हा ने कहा, ''पूरा देश बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा उनकी अद्बितीय वीरता का ऋणी रहेगा।’’
वायु सेना स्टेशन जम्मू में पुष्पांजलि समारोह में सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।इस बीच, राजौरी में सुरक्षा बलों ने शनिवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया जबकि एक अन्य के घायल होने की आशंका है।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह लगभग सात बजे से राजौरी सेक्टर के कांडी वन में पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समन्वय में भारतीय सेना द्बारा चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में घेराबंदी की गयी और आतंकवादियों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया और एक अन्य के घायल होने की आशंका है।

सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिह मुठभेड़ स्थल का दौरा कर सकते हैं। सुरक्षा बलों और वहां फंसे हुए आतंकवादियों के बीच देर रात मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई।सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्बिवेदी ने कांडी में जारी अभियान की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि ग्राउंड कमांडरों ने उन्हें अभियान के सभी पहलुओं की जानकारी दी।

इससे पहले उन्होंने कहा कि मध्यरात्रि के बाद सवा एक बजे फिर से आतंकियों के साथ गोलीबारी शुरू हो गई।शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में जम्मू के अखनूर के एक जवान सहित पांच सैनिक शहीद हो गये और मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया।’’इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक एके-56 राइफल, एके-56 की चार मैगजीन, एके के 56 राउंड, मैगजीन के साथ नौ एमएम की एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड और गोला-बारूद का एक पाउच बरामद किया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मारे गये आतंकवादी की पहचान की जा रही है। कांडी के जंगलों में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अब भी जारी है। 

Pc;Jagran



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.