विपक्ष को 2024 के लोकसभा चुनावों की चिंता नहीं करनी चाहिए : Javadekar

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Aug 2022 10:25:31 AM
Opposition should not worry about 2024 Lok Sabha polls: Javadekar

ठाणे (महाराष्ट्र) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व तथा देश के लोगों के लिए उनके द्बारा किए जा रहे काम को समझना चाहिए।

जावड़ेकर ने विपक्ष को 2024 के लोकसभा चुनावों की चिता न करने और इसके बजाय 2029 के चुनावों के बारे में सोचने की सलाह दी। जावड़ेकर ने कहा कि 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का माहौल सकारात्मक रूप से बदल गया। भाजपा नेता ने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला, जो अलग सोच तथा कार्यक्रमों के साथ आए, जिन्होंने लोगों से सीधे संवाद किया तथा शासन में पारदर्शिता लेकर आए। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.